बिलासपुर… जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटा पुलिस ने गनियारी में मकान का ताला तोड़कर तांबे-कांसे के बर्तन चोरी करने के मामले में 20 वर्षीय आदित्य मिश्रा को पकड़ा, जबकि सरकंडा पुलिस ने बहतराई में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में 28 वर्षीय राहुल यादव को घटना के कुछ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ताला तोड़कर घर में घुसे, बर्तन लेकर निकले

ये खबर भी पढ़ें…
12 लाख की साइबर रकम और म्यूल खातों का खेल, कमीशन के बदले खाते देने वाला नेटवर्क बेनकाब
12 लाख की साइबर रकम और म्यूल खातों का खेल, कमीशन के बदले खाते देने वाला नेटवर्क बेनकाब
बिलासपुर... साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों में पहुंचाकर आगे ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में 13 सितंबर को एक मकान का ताला तोड़कर तांबे और कांसे के बर्तन चोरी कर लिए गए थे। मनोज राज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण और पूछताछ के दौरान बाजारपारा गनियारी निवासी आदित्य मिश्रा पर संदेह गया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार करने के बाद उसके कब्जे से सात तांबे के कलश-लोटे और एक कांसे का लोटा बरामद किया गया। चोरी में इस्तेमाल आरी, लोहे काटने का औजार और हथौड़ा भी जब्त किया गया। आरोपी को 17 सितंबर गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गाली-गलौज रोकने पर पेट में चाकू घोंपा

दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई नया तालाब के पास की है। 16 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान महेंद्र उर्फ गोलू यादव ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया। पुलिस के मुताबिक कुछ देर बाद राहुल वापस आया और महेंद्र से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने बटनदार चाकू से महेंद्र के पेट में वार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल महेंद्र को उसके साथियों ने प्रथम अस्पताल सरकंडा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अरुण कुमार यादव की रिपोर्ट पर सरकंडा थाने में अपराध दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

घटना के बाद आरोपी राहुल यादव फरार हो गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना पर घेराबंदी कर उसे घटना के कुछ घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून लगा बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।