बिलासपुर। बारात में डीजे की धुन पर नाचने के दौरान हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। डीजे में नाचते समय हाथ लगने की बात पर भड़के एक युवक ने तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी और एक युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में बिल्हा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मुंगेली जिले के रमतला निवासी घनश्याम जोगी ने थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल को ग्राम बिटकुली में आयोजित एक बारात समारोह में डीजे पर नृत्य के दौरान हाथ लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पकलू उर्फ याददास्त बंजारे ने जय जोशी, आयोन जोशी और सुजीत जोशी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसने धारदार वस्तु से हमला कर सुजीत जोशी को गंभीर चोट पहुंचाई।

ये खबर भी पढ़ें…
शहीदों के त्याग और बलिदान को याद रखना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व—आकाश अग्रवाल
शहीदों के त्याग और बलिदान को याद रखना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व—आकाश अग्रवाल
बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)...स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड राजपुर में राष्ट्रभक्ति और प्रतिभा सम्मान का संगम देखने को मिला।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें चोट गंभीर प्रकृति की पाई गई। इसके बाद प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की तलाश शुरू की गई।

बिल्हा थाना पुलिस ने आरोपी पकलू उर्फ याददास्त बंजारे निवासी ग्राम बिटकुली को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की छांव में शौर्य, सम्मान और संकल्प का संगम: 13 प्लाटूनों की कदमताल से गूंजा पुलिस परेड ग्राउंड.केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण
तिरंगे की छांव में शौर्य, सम्मान और संकल्प का संगम: 13 प्लाटूनों की कदमताल से गूंजा पुलिस परेड ग्राउंड.केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण
बिलासपुर..तिरंगा आसमान में लहराया तो पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के जज्बे से भर उठा। कहीं वर्दी में जवानों की अनुशासित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
कोरबा...आजादी के 80वें पर्व पर कोरबा जिला मुख्यालय देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.