TET Teachers List।रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने रायपुर संभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षकों के सेवा अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) करने और वरिष्ठता से जुड़ी विभागीय प्रक्रियाओं को लेकर जानकारी मांगी है।

TET Teachers List।मिली जानकारी मुताबिक संभागीय संयुक्त संचालक (Joint Director), स्कूल शिक्षा विभाग, रायपुर ने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को एक आधिकारिक पत्र जारी कर सहायक शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित आवश्यक जानकारियां निर्धारित प्रारूप में तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026/श्रावण (सावन) का पावन महीना देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह पूरी कवायद सहायक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) की 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में जारी की गई अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर की जा रही है।

मिली जानकारी मुताबिक वरिष्ठता सूची में शामिल जिन सहायक शिक्षकों की सूची जिलों को भेजी जा रही है, उनमें से जितने भी शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण कर ली है, उनके प्रमाण पत्रों और उत्तीर्ण होने संबंधी समस्त आवश्यक विवरण जुटाए जाने हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त संचालक कार्यालय ने साफ किया है कि सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों का पूरा ब्यौरा तय प्रारूप के क्रमांक 7 एवं 8 में अंकित नियमों के अनुसार तैयार करना होगा। इस संकलित जानकारी को आगामी 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से संयुक्त संचालक कार्यालय, रायपुर संभाग को भेजना सुनिश्चित करना होगा।

उक्त निर्देश रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के डीईओ (DEO) के लिए जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही शत-प्रतिशत सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि संभाग स्तर पर शिक्षकों के डिजिटल और भौतिक अभिलेखों (सर्विसेज रिकॉर्ड) को अपडेट करने का कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके।