रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों बयानों के बाण तेजी से चल रहे हैं। ताजा मामला कांकेर सांसद भोजराज नाग के एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें वे नींबू काटकर बारिश रोकने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बेहद तीखा और व्यंग्यात्मक पलटवार किया है।

बैज ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नींबू काटने जैसी तरकीबों से बारिश रुक सकती है, तो सांसद जी को एक नींबू महंगाई रोकने के लिए भी काट देना चाहिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इसी बहाने वे पेट्रोल, डीजल और शक्कर की कीमतें कम करवा दें और प्रदेश की जनता का भारी-भरकम बिजली बिल भी कम करवा दें।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपक बैज ने केवल सांसद के बयान पर ही हमला नहीं बोला, बल्कि उन्होंने भाजपा की हालिया दो दिवसीय समन्वय बैठक को लेकर भी बड़े दावे किए। बैज ने कहा कि भाजपा के भीतर वर्तमान में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों का परफॉर्मेंस ‘जीरो’ है और चर्चा है कि कुछ मंत्रियों के इस्तीफे पहले ही लेकर रख लिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैज ने यहां तक कह दिया कि बैठक के दौरान संगठन ने मंत्रियों को कड़ी फटकार लगाई है, जिससे कुछ मंत्री तो बाहर निकलते वक्त रोते हुए भी देखे गए। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी मंत्री ‘कमीशनखोरी’ में लगे हुए हैं और अब केवल मंत्रिमंडल में फेरबदल की नहीं, बल्कि पूरी सरकार को ही बदलने का समय आ गया है।

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और स्कूली छात्रों के आंदोलनों को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘कठपुतली’ करार दिया और कहा कि वे विभाग को सही ढंग से चलाने में नाकाम रहे हैं। बैज ने सवाल उठाया कि स्कूलों में न किताबें हैं, न शिक्षक हैं और न ही बैठने के लिए अच्छे भवन उपलब्ध हैं।

कई स्कूलों में बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे बदहाली साफ नजर आती है। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि ‘जेन अल्फा’ (नई पीढ़ी) ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है, जो इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।