रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)… काका लरंगसाय टाउन हॉल में 26 अगस्त को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सावन महोत्सव एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सावन के रंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक एकजुटता ने आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भोलेनाथ, दानवीर भामाशाह और मां कर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं के लिए सावन झूला, मनोरंजक खेल और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह में वरिष्ठजनों ने समाज की एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में समाज को मजबूत और प्रगतिशील बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को अपनी भूमिका निभानी होगी। सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज की प्रभावी भागीदारी के लिए एकजुट प्रयास जरूरी हैं।

कन्या के विवाह में समाज देगा 5100 

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता की घोषणा रही। उन्होंने कहा कि नगर रामानुजगंज में साहू समाज की किसी भी बेटी के विवाह के अवसर पर संबंधित परिवार को समाज की ओर से 5100 रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। इस पहल को सामाजिक सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

आयोजन समिति और युवा प्रकोष्ठ ने अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में साहू समाज जिला अध्यक्ष बंशीधर गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष गुप्ता, पार्षद पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरिओम गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, राकेश गुप्ता, रवि गुप्ता, लल्लू गुप्ता, विवेक गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला वर्ग से जिला उपाध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, पूर्व पार्षद किरण गुप्ता, शिक्षिका उषा गुप्ता, शोभा गुप्ता, रचना गुप्ता, प्रीति गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, नेहा गुप्ता और सुमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सावन महोत्सव ने जहां समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ा, वहीं बच्चों और युवाओं की भागीदारी ने सामाजिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। उत्सव के साथ सामाजिक सहयोग की घोषणा ने कार्यक्रम को महज सांस्कृतिक आयोजन से आगे बढ़ाकर सामुदायिक जिम्मेदारी का स्वरूप भी दिया।