CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर मौजूदा सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि केवल सख्त कानून बना देने से पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं पर रोक नहीं लगाई जा सकती। जब तक पूरी व्यवस्था के हर स्तर पर सुधार नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसी घटनाओं को रोकना असंभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा में सामने आई पेपर लीक की घटना का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में प्रश्नपत्र के लगभग 70 प्रतिशत सवाल लीक हुए पेपर से मिलने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

उन्होंने राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि व्यवस्था में निचले से लेकर ऊपरी स्तर तक मौजूद खामियों की वजह से असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महीनों तक कड़ी मेहनत करने वाले युवाओं का समय, पैसा और भविष्य इस तरह की लापरवाही से बर्बादी के कगार पर पहुंच जाता है। सरकार को प्रश्नपत्र तैयार होने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की सुरक्षा सख्त करनी होगी।

प्रदेश के स्कूलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्कूलों के जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 1800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, जिसमें से करीब 1100 करोड़ रुपये जारी कर कार्य प्रगति पर था।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप लगाया गया कि सरकार बदलते ही बाकी बचे बजट का काम रोक दिया गया। वर्तमान में दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा और सक्ती जैसे कई जिलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी के खिलाफ स्कूली बच्चों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

30 हजार शिक्षक भर्तियों का मुद्दा और बढ़ती महंगाई की मार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान करीब 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई थी, जबकि वर्तमान में योग्य युवा नौकरी के इंतजार में निराश हैं और दूसरी तरफ स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने बिजली, पेट्रोल-डीजल, शक्कर, प्याज और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि आम आदमी के लिए घर चलाना बेहद मुश्किल हो चुका है और सरकार को इस बढ़ती महंगाई पर जनता को स्पष्ट जवाब देनाचाहिए।