बिलासपुर… सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी रकम और राशन सामान चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक भवानी नगर निवासी दुकानदार 22 अगस्त की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। 24 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला गायब मिला। अंदर जाकर जांच करने पर गल्ले में रखी रकम और राशन सामान नहीं मिला। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3500 रुपये थी। मामले की रिपोर्ट 26 अगस्त को सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ संदिग्धों से बारीकी से पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस की पूछताछ में राहुल महतो , निवासी भवानी नगर, सिरगिट्टी पर संदेह गहराया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.