Vidhansabha Gherao Teacher,Education News-रायपुर। प्रदेश के शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में 15 जुलाई 2026 को रायपुर के तूता मैदान में आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव आंदोलन को सर्व शिक्षक संघ ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। संघ ने इसे शिक्षक सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा आंदोलन बताते हुए प्रदेश के सभी शिक्षकों से दल, संगठन और विचारधारा से ऊपर उठकर इसमें सहभागी बनने की अपील की है।

Vidhansabha Gherao Teacher/सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा, प्रदेश का शिक्षक वर्षों से वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, पदोन्नति, टीईटी, वीएसके सहित अनेक समस्याओं से जूझ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Education News-इन मांगों का समयबद्ध समाधान न होने से शिक्षकों में निराशा बढ़ी है। ऐसे में शिक्षक संगठनों का दायित्व है कि वे एक-दूसरे के संघर्ष को मजबूती दें। यह समय संगठन की पहचान का नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की एकजुटता का है। जब भी शिक्षकों के अधिकारों की बात होगी, सर्व शिक्षक संघ हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिलेगा। हमारी प्राथमिकता केवल शिक्षक हित है और उसी भावना से हम इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।”

सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद यासीर इरफान ने कहा कि रविंद्र राठौर द्वारा उठाए गए मुद्दे केवल एक संगठन की मांगें नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों शिक्षकों की साझा पीड़ा हैं। हम इस लोकतांत्रिक आंदोलन का समर्थन करते हैं। आज आवश्यकता किसी संगठन को बड़ा या छोटा साबित करने की नहीं, बल्कि शिक्षक समाज को मजबूत करने की है। यदि शिक्षक एक मंच पर खड़े होंगे, तो सरकार को उनकी आवाज़ सुननी ही पड़ेगी। 15 जुलाई का आंदोलन शिक्षक सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य का आंदोलन है। सर्व शिक्षक संघ प्रदेश के प्रत्येक शिक्षक से आग्रह करता है कि वे रायपुर (Vidhansabha Gherao Teacher)  पहुंचकर अपनी एकता और शक्ति का परिचय दें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकनाथ सेन सहसचिव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को शिक्षकों की समस्याओं को आंदोलन की मजबूरी बनने से पहले ही हल करना चाहिए था। अब भी समय है कि सरकार सकारात्मक संवाद कर लंबित मांगों का समाधान निकाले।

सर्व शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि उसका समर्थन किसी व्यक्ति या संगठन विशेष के लिए नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और शिक्षा व्यवस्था के हित में है। संघ ने सभी शिक्षकों से 15 जुलाई को रायपुर पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.