CG News/बलरामपुर/ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति जिला अस्पताल कार्यकारिणी समिति की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कलेक्टर त्रिपाठी ने जिला अस्पताल को दिव्यांगजन-अनुकूल (डिसेबल फ्रेंडली) एवं वृद्धजन-अनुकूल (एल्डरली फ्रेंडली) बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सियान गुड़ी की तर्ज पर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं  की जाएं तथा आगामी तीन माह के भीतर इसकी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में जीवन दीप समिति की वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा जिला चिकित्सालय की आवश्यकताओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बेहतर सेवाएं प्रदान करने की बात कही। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी को समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु पार्किंग, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, रिक्त पदों की भर्ती, मरम्मत कार्य तथा विभिन्न मदों में व्यय के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल की अन्य आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विचार कर अनुमोदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक गुप्ता, डॉ. अनुज पैकरा, सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.