बिलासपुर…सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सोनकर उर्फ टेनी निवासी न्यू बस स्टैंड मछली मार्केट, प्लांट साइट राउरकेला और मोहम्मद ईरफान अंसारी उर्फ झुले निवासी माल गोदाम मदरसा, उदित नगर राउरकेला के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 19 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे महिला अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने महिला को घेरकर उसके साथ मारपीट की और गले में पहनी करीब एक तोला वजनी सोने की चेन, जिसमें लॉकेट लगा था, लूटकर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दो आरोपियों नवीन साहू और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि सोनू सोनकर और मोहम्मद ईरफान फरार चल रहे थे।

फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और उनके राउरकेला में छिपे होने की सूचना जुटाई। आवश्यक अनुमति लेकर सिरगिट्टी पुलिस की टीम ओडिशा पहुंची और लगातार तलाश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बिलासपुर लाई। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस टीम ने की।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.