Sant Kabir Nagar Rape Case।संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहाँ एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी ही 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपनी स्कूल शिक्षिका को आपबीती सुनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
जशपुर...जिले में गौवंश वध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कोतबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की माँ उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

घटना 25 दिसंबर की है, जब महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर गई थी और 13 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर सौतेले पिता ने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
सूरजपुर (मनीष जायसवाल ) किसी भी आपराधिक मामले में FIR दर्ज होना जांच की शुरुआत होती है। घटना की सच्चाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्ची इस डरावनी घटना के बाद सहमी हुई थी। जब वह स्कूल पहुंची, तो उसकी शिक्षिका को उसके व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ।

कुरेदने पर बच्ची ने रोते हुए अपनी शिक्षिका को पूरी बात बताई।

ये खबर भी पढ़ें…
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
बस्ती...वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या का मामला अब एक सनसनीखेज हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण के रूप में सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Sant Kabir Nagar Rape Case।शिक्षिका ने बिना देरी किए मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।शिक्षिका की सूचना और माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमेंभारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 65(1) (दुष्कर्म के लिए दंड)।पॉक्सो (POCSO) अधिनियम: बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराएं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।