Cg news।दंतेवाड़ा। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मां दंतेश्वरी मंदिर से जुड़ी हुई है। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में विराजमान शताब्दियाें पुरानी दक्षिणमुखी विघ्नहर्ता श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया है।

आज दिन भर गणपति के दर्शन करने भक्तों की भीड़ रहेगी। गणपति उत्सव के दौरान भगवान श्रीगणेश से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा: जर्जर मेन गेट गिरने से 8 साल के मासूम की मौत, परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा: जर्जर मेन गेट गिरने से 8 साल के मासूम की मौत, परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Cg news।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से हथबंद थाना क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का भारी-भरकम लोहे का मेन गेट अचानक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ ने बताया कि दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर नागवंशी राजाओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, 11वीं शताब्दी में नागवंशी राजाओं ने क्षेत्र में अपना शासन स्थापित करने के साथ ही आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर स्थापित कराया।

समय के साथ दंतेवाड़ा, बारसूर, पोड़ापाल, बैलाडीला की पहाड़ियों और आस-पास के क्षेत्रों में अनेक प्राचीन मूर्तियां प्राप्त हुईं। इन ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की प्रतिमाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मंदिर परिसर का विस्तार किया गया और कई प्राचीन प्रतिमाओं को यहां स्थापित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में बारसूर से भगवान श्रीगणेश की प्राचीन प्रतिमा को दंतेश्वरी मंदिर लाकर स्थापित की गई। आज यही प्रतिमा भक्तों के लिए विघ्नहर्ता गणपति के रूप में आस्था का केंद्र है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.