रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।

‘मिट्टी के गणेश मूर्ति निर्माण सिद्धि स्व सहायता समूह’ की ग्रामीण महिलाओं ने इस गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) प्रतिमाएं बनाकर महज कुछ हफ्तों में 1.80 लाख रुपये की बंपर कमाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा: जर्जर मेन गेट गिरने से 8 साल के मासूम की मौत, परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा: जर्जर मेन गेट गिरने से 8 साल के मासूम की मौत, परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Cg news।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से हथबंद थाना क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का भारी-भरकम लोहे का मेन गेट अचानक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​शांति नागवंशी, दसो भारती और रोमा नागवंशी के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने शुद्ध मिट्टी से बिना किसी हानिकारक केमिकल और कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किए 52 मनमोहक गणेश प्रतिमाएं तैयार की थीं। बाजार में आते ही इन पर्यावरण-हितैषी मूर्तियों की भारी मांग देखने को मिली और पूरा स्टॉक हाथों-हाथ बिक गया।

​समूह की सदस्य शांति नागवंशी ने खुशी जताते हुए कहती हैं कि अपनी मेहनत से गढ़ी मूर्तियों की पूजा होते देखना और स्वयं की कमाई हासिल करना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की शिक्षा में करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Cg news।दंतेवाड़ा। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मां दंतेश्वरी मंदिर से जुड़ी हुई है। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीमित संसाधनों के बीच शुरू हुई तारापुर की इन महिलाओं की यह पहल न केवल पूरे जिले में सराही जा रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.