Chhattisgarh Cold Wave News।रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में साल के आखिरी दिन कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को ठिठुरा दिया है। उत्तर छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ तक के कई जिले भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में हैं।

Chhattisgarh Cold Wave News।बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरगुजा के मैनपाट और सामरीपाट जैसे पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है. मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा. प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं सरगुजा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, कोरिया में 5.6 डिग्री, सूरजपुर में 3.9 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6 डिग्री, कोरबा में 8.7 डिग्री, मुंगेली में 6.8 डिग्री, राजनांदगांव में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री, बस्तर में 9 डिग्री, बालोद में 10.6 डिग्री, रायपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, अंबिकापुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे कम है और इसी के साथ ही 30 दिसंबर सबसे ठण्डा रहा.

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर और दुर्ग संभाग में भी ठंड का असर बढ़ गया है। रायपुर के माना क्षेत्र में पारा 8 डिग्री तक गिर गया है, जबकि शहर का औसत न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी धूप बेअसर साबित हो रही है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार और बुधवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। सरगुजा संभाग में ओस की बूंदें जमने (पाला) के कारण फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पहाड़ी इलाकों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

अगले 24 घंटों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में तीव्र शीतलहर चलने की संभावना है।

अगले 4 दिनों के दौरान पूरे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं, जिससे नए साल के पहले सप्ताह में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।