cg news/अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में छात्रा का शव उसके जीजा के घर के बाथरूम में मिला। छात्रा करीब छह महीने पहले अंबिकापुर आई थी और पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद परिजनों ने एक छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पटपरिया में छात्रा अंतरा शाह अपने जीजा नीलेश कुमार गुप्ता के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की रात वह बिस्तर पर नहीं थी। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर जीजा ने अपनी पत्नी को देखने के लिए भेजा। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर छात्रा अंदर मृत अवस्था में मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Cg news।दंतेवाड़ा। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मां दंतेश्वरी मंदिर से जुड़ी हुई है। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का आरोप है कि छात्रा की कुछ सहेलियों से उन्हें एक छात्र नेता के संबंध में जानकारी मिली थी। परिवार के मुताबिक, छात्र नेता के पास छात्रा से जुड़ी कुछ निजी चैट और वीडियो होने की बात सामने आई थी और इन्हें परिजनों को दिखाने की धमकी देकर उसे कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच में पुष्टि होना अभी बाकी है।

छात्रा के जीजा नीलेश गुप्ता ने बताया कि घटना से पहले अंतरा सामान्य थी और परिवार के लोगों से हंसकर बातचीत कर रही थी। ऐसे में अचानक उसकी मौत से परिवार सकते में है। परिजनों को आशंका है कि घटना से पहले छात्रा के साथ कोई ऐसी परिस्थिति बनी होगी, जिससे वह मानसिक दबाव में आई हो। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें।

इधर, छात्रा की मौत के बाद छात्र संगठनों में भी आक्रोश देखने को मिला। छात्रा के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने के सामने प्रदर्शन किया और एनएसयूआई का पुतला दहन किया। एबीवीपी जिला संयोजक रानी मिश्रा ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगाते हुए मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, मामले के जांच अधिकारी दिलीप दुबे ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में जिम्मेदारी और घटना के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा।