बिलासपुर…मोपका में सार्वजनिक जगह पर हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ है। सरकंडा पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 13 सितंबर की है। मोपका चौकी पुलिस की टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है और आसपास मौजूद लोगों तथा राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
सीतापुर। नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये में खरीदी गई गाय के कथित वध का मामला सामने आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी, निवासी पचरीघाट, बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
बिलासपुर...मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदिवासी होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.