बिलासपुर/रतनपुर… अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रतनपुर थाना पुलिस ने ग्राम जाली में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रमेश कुमार नेताम के घर के आंगन से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। बरामद शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.