बिलासपुर…सड़कें विकास की पहचान मानी जाती हैं, लेकिन बिल्हा विधानसभा में कांग्रेस ने एक ऐसी तस्वीर पेश की जिसने विकास के दावों पर ही सवाल खड़े कर दिए। नगपुरा-धमनी-सेंवार-कड़ार से झाल तक जाने वाली जर्जर सड़क पर भरे पानी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘तालाब’ करार दिया और गड्ढों में जाल डालकर मछली मारने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बन गया और सड़क राजनीतिक कटाक्ष का मंच बन गई।

पहली ही मानसूनी बारिश में बदहाल सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। कांग्रेस ने इसी मुद्दे को हथियार बनाते हुए स्थानीय भाजपा विधायक धर्मलाल कौशिक और राज्य सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में मछली पकड़ने के जाल और बाल्टियां थीं, जबकि नारे गूंज रहे थे—”सड़क है या तालाब… विधायक जी दो जवाब” और “कौशिक जी की कैसी माया, सड़क को ही तालाब बनाया।”

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने आरोप लगाया कि नगपुरा से झाल तक का यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। रोजाना हजारों ग्रामीण, छात्र और वाहन चालक इसी रास्ते से गुजरते हैं। बारिश के बाद सड़क पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याएं उनकी प्राथमिकता से बाहर हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मंचों से विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मुख्य सड़कें तालाब में बदल चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण और मरम्मत का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस इससे भी बड़ा और उग्र जनआंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील साहू, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, जिला महामंत्री मिश्रा गांधी बंजारे, शिव यादव, महेश ठाकुर, हजारी भारद्वाज, ब्रजेश दुबे, डेरिहा कांत, राहुल राजपूत, वासु निर्मलकर, अनिल चेलकर, कुणाल मरकाम, राहुल भारद्वाज, कुंदन साहू, पिंटू रजक, सीकेश मरकाम, साहिल टंडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.