Cg news -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

स्कूल के एक व्याख्याता (टीचर) पर शराब के नशे में धुत्त होकर छात्राओं से गाली-गलौज और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं. वहीं, जब परेशान छात्र अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो विवाद के दौरान प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र को थप्पड़ जड़ने की घटना से माहौल और अधिक गरमा गया.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक और शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस आरोपी शिक्षक को मेडिकल मुलाहिजा के लिए ले गई है.

पूरा मामला आत्मानंद स्कूल में पदस्थ भौतिकी/विज्ञान के व्याख्याता नरेश तिवारी से जुड़ा हुआ है, जो कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाते हैं. छात्रों और परिजनों का आरोप है कि शिक्षक करीब एक सप्ताह पूर्व शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे और उन्होंने छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया और प्रशासनिक स्तर पर शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी शिक्षक ने उन्हें परीक्षा में फेल करने की सीधी धमकी दे डाली.

प्रिंसिपल का ‘दिस इज माय ऑर्डर’ और छात्र को थप्पड़:

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक की हरकतों से तंग आकर छात्र अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर प्रिंसिपल वंदनी श्रीवास्तव के पास पहुंचे थे. उस समय प्राचार्य कक्ष में मीडियाकर्मियों और स्कूल प्रबंधन के बीच बातचीत चल रही थी.

इसी दौरान एक छात्र अपने मोबाइल से इस पूरी घटना और बातचीत का वीडियो बनाने लगा. प्रिंसिपल ने छात्र को वीडियो बनाने से मना करते हुए कड़े लहजे में कहा, “दिस इज माय ऑर्डर” (यह मेरा आदेश है). छात्र द्वारा वीडियो बनाना जारी रखने पर प्रिंसिपल अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने छात्र को थप्पड़ मार दिया. इस वाकये के बाद स्कूल परिसर में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई.

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक जांच और पुलिस कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया. बलौदाबाजार कलेक्टर के निर्देश पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और तहसीलदार की संयुक्त टीम जांच के लिए आत्मानंद स्कूल पहुंची.

प्रशासनिक टीम ने पीड़ित विद्यार्थियों, परिजनों, प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक के अलग-अलग बयान दर्ज किए. जांच के उपरांत पुलिस टीम आरोपी शिक्षक नरेश तिवारी को मुलाहिजा (चिकित्सकीय परीक्षण) के लिए अस्पताल ले गई.

पुलिस और शिक्षा विभाग का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद शराब पीने की आधिकारिक पुष्टि होगी, जिसके आधार पर शिक्षक के निलंबन और कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे.