गरियाबंद/घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संचालित नवा बिहान योजना के अंतर्गत भृत्य के एक अनारक्षित संविदा पद पर भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जारी कर दी गई है।

जिला स्तर पर जारी विज्ञापन के अनुसार उक्त पद के लिए 18 जून से 30 जून 2026 तक गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में कुल 450 आवेदन प्राप्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
जिला शिक्षा विभाग में महाघोटाला? 30 पदोन्नतियां और दूसरे मद से वेतन! छह साल पुराना मामला डीपीआई पहुंचा
बिलासपुर... जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में 17 जून 2021 को सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुई करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटिनी एवं दस्तावेज परीक्षण के बाद जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची तैयार की गई है।

सूची को गरियाबंद जिले की अधिकारिक वेबसाइट गरियाबंर डॉट जीओवी डॉट इन पर प्रकाशित किया गया है। अभ्यर्थी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद के सूचना पटल पर भी सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में कोई आपत्ति है। वे 13 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक शाम 5 बजे तक जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित गूगल लिंक फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.