जगदलपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल के परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत परपा के परपा केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद तथा ग्राम पंचायत बुरुंगपाल के गुर्राम केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक और पात्र आवेदिकाएं आगामी 31 अगस्त 2026 तक विभागीय ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/के माध्यम से अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Independance Day 2026- लाल किले से इतिहास रचने को तैयार पीएम मोदी.. 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा, 103 मिनट के ‘भाषण रिकॉर्ड’ पर रहेगी सबकी नजर
Independance Day 2026- लाल किले से इतिहास रचने को तैयार पीएम मोदी.. 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा, 103 मिनट के ‘भाषण रिकॉर्ड’ पर रहेगी सबकी नजर
Independance Day 2026-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए साल 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। 10 जून को उन्होंने लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पद पूर्णतः अशासकीय एवं मानसेवी श्रेणी के हैं, जिनके लिए शासन के नियमानुसार प्रतिमाह निश्चित मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी, जिनकी आयु सीमा विज्ञापन जारी होने की तिथि को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 44 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय है।

पूर्व में कार्य का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 3 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदिका का उसी संबंधित ग्राम का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जिसके प्रमाण के रूप में अद्यतन मतदाता सूची, सरपंच-सचिव का संयुक्त प्रमाण पत्र अथवा पटवारी प्रतिवेदन मान्य होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Independance Day 2026- आखिर लाल किला ही क्यों? मुगलों की सत्ता से लोकतंत्र की पहचान तक, जानिए आजादी के सबसे बड़े समारोह का रोचक इतिहास
Independance Day 2026- आखिर लाल किला ही क्यों? मुगलों की सत्ता से लोकतंत्र की पहचान तक, जानिए आजादी के सबसे बड़े समारोह का रोचक इतिहास
Independance Day 2026/हर साल 15 अगस्त की सुबह जब सूरज की पहली किरणें दिल्ली के आसमान को छूती हैं, तो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम 12वीं (या पूर्ववर्ती 11वीं बोर्ड) उत्तीर्ण होना आवश्यक है, हालांकि निर्धारित योग्यता वाली आवेदिका न मिलने की स्थिति में नियमों के तहत 10वीं, 8वीं, 5वीं अथवा सक्षम स्वीकृति से साक्षर महिला के चयन का शिथिलीकरण प्रावधान लागू रहेगा।

वहीं आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है। चयन प्रक्रिया के दौरान गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, विभागीय कन्या आश्रम की पूर्व छात्राओं तथा विधवा, परित्यक्ता व तलाकशुदा महिलाओं को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर अतिरिक्त अंकों व प्राथमिकता का लाभ भी दिया जाएगा। इच्छुक महिलाओं से समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन ऑनलाइन दर्ज कराने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Happy Independence Day 2026- लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Happy Independence Day 2026- लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Happy Independence Day 2026/इस बार के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् गाया गया।प्रधानमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.