Dhurandhar Actor Nadeem Khan Arrested:आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

लेकिन इस शानदार कामयाबी के बीच फिल्म से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के किरदार ‘रहमान डकैत’ के रसोइए ‘अखलाक’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नदीम खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
जशपुर...जिले में गौवंश वध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कोतबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नदीम खान पर उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।Dhurandhar Actor Nadeem Khan Arrested

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला की उम्र 41 वर्ष है और वह पिछले कई सालों से विभिन्न फिल्मी हस्तियों के घर में हाउस-हेल्पर (घरेलू सहायिका) के तौर पर काम करती आई है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी मुलाकात पहली बार साल 2015 में नदीम खान से हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
सूरजपुर (मनीष जायसवाल ) किसी भी आपराधिक मामले में FIR दर्ज होना जांच की शुरुआत होती है। घटना की सच्चाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और नदीम ने उससे शादी करने का वादा किया। महिला का आरोप है कि शादी का अटूट भरोसा दिलाकर अभिनेता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और यह सिलसिला पिछले दस सालों से लगातार चल रहा था।

महिला ने दावा किया कि वे अक्सर उसके घर और वर्सोवा स्थित नदीम के फ्लैट पर मिलते थे, लेकिन जब भी शादी की बात आती, नदीम उसे टाल देते थे। हाल ही में जब अभिनेता ने स्पष्ट रूप से शादी करने से इनकार कर दिया, तो पीड़िता ने न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया।Dhurandhar Actor Nadeem Khan Arrested

ये खबर भी पढ़ें…
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
बस्ती...वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या का मामला अब एक सनसनीखेज हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण के रूप में सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले की कानूनी प्रक्रिया भी काफी चर्चा में है।

पीड़िता ने शुरुआत में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इस केस को मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।Dhurandhar Actor Nadeem Khan Arrested

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि शारीरिक शोषण की पहली कथित घटना शिकायतकर्ता के घर पर हुई थी, जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर मामला संबंधित थाने को भेज दिया। मालवानी पुलिस ने महिला के बयान और शुरुआती सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभिनेता पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।