अमृतसर…पंजाब पुलिस ने सीमापार संचालित ड्रग्स तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए 25 किलो हेरोइन बरामद की है। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि आरोपी सीमा पार बैठे एक तस्कर के इशारों पर काम कर रहे थे और पंजाब में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाने की तैयारी में थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप इकट्ठा कर उसे राज्य के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने वाले थे। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क की साजिश विफल हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी की इस श्रृंखला से और कौन-कौन जुड़े हैं, ड्रग्स की सप्लाई किन रास्तों से हो रही थी और इसके पीछे सक्रिय मास्टरमाइंड कौन हैं।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं रहेगी। तस्करी के पूरे नेटवर्क, उसके फाइनेंसरों, सप्लायरों और रिसीवरों तक पहुंचकर सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दोहराया कि सीमापार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और राज्य को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.