बिलासपुर..स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 15 अगस्त के शुष्क दिवस को लेकर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी निगरानी को जमीन पर उतारते हुए जिले के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर पी.एस. एल्मा के निर्देश और कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता सहित सीपत, कोटा और बिल्हा वृत्त की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 346 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की। कार्रवाई में पांच आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

सीपत में 310 लीटर ने बढ़ाई कार्रवाई की धार

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला स्तरीय उड़नदस्ता ने सीपत क्षेत्र के नहरपारा में दो अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की। टीम ने सूरज वर्मा के कब्जे से 150 लीटर तथा नीलेश खरे के कब्जे से 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की। अकेले इन दो कार्रवाइयों में 310 लीटर अवैध शराब जब्त हुई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा में भी दबिश, बिल्हा के दो ठिकाने आए घेरे में

कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कोटा वृत्त की टीम ने गोबरीपाट में संजय कुमार पात्रे के कब्जे से 18.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह बिल्हा वृत्त की टीम ने खम्हारडीह में कमल नेताम के कब्जे से 8 लीटर और डडहा में रमशीला धुरी के कब्जे से 9 लीटर अवैध महुआ मदिरा जब्त की। इस तरह अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में विभाग ने कुल 345.5 लीटर अवैध मदिरा अपने कब्जे में ली।

15 अगस्त से पहले अवैध कारोबार पर शिकंजा

15 अगस्त को शुष्क दिवस होने के कारण आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर निगरानी बढ़ा दी है। 14 अगस्त को हुई कार्रवाई इसी अभियान की कड़ी रही। अलग-अलग क्षेत्रों में टीमों की सक्रियता ने यह संकेत दिया कि शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की कोशिश करने वालों पर विभाग की नजर बनी हुई है।

कार्रवाई में जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी विशेश्वर साव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, बिल्हा वृत्त प्रभारी छबि लाल पटेल, तखतपुर वृत्त प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला, कोटा वृत्त प्रभारी भूपेंद्र जामडे, सीपत वृत्त प्रभारी तेलेस्फोर एक्का सहित आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी ने कहा कि अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।