बिलासपुर… क्रेशर उद्योग को निशाना बनाकर रात के अंधेरे में चोरी करने वाले आरोपियों को शायद भरोसा था कि भारी-भरकम मशीनरी के सामान को गायब करने के बाद पुलिस तक पहुंचना आसान नहीं होगा। लेकिन कोटा पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर न केवल चोरी की पूरी कड़ी जोड़ दी, बल्कि चोरी करने वाले दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत चोरी का सामान बरामद कर लिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कार्रवाई ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि चोरी का माल खपाने वाले खरीदार भी पुलिस की जांच के दायरे से बाहर नहीं रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्रेशर के भीतर घुसे, मशीनरी के पुर्जे समेट ले गए

मामला बाकीघाट कोटा स्थित गोयल क्रेशर उद्योग का है। संचालक राजकुमार गोयल ने 11 अगस्त को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त की रात अज्ञात चोर क्रेशर उद्योग में घुसे और वहां से जैपलेट, रोलर, क्रेशर का शाफ्ट, जाली का शाफ्ट, जाली, टाइगर प्लेट, जाली कवरिंग, साइड प्लेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट मिलते ही कोटा पुलिस ने बिना समय गंवाए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। संदिग्धों से पूछताछ और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय करने के बाद जांच की दिशा जल्द ही आरोपियों तक पहुंच गई।

पूछताछ में खुली चोरी से कबाड़ी की कड़ी

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने रंजीत शिकारी, उम्र 25 वर्ष और अमृत शिकारी, उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी बाकीघाट कोटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का सामान मालती मानिकपुरी, निवासी मौहारखार कोटा को बेचा गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का माल छिपा नहीं सका गिरोह

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर ली। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। इस तरह घटना के बाद चोरी के माल को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे आरोपियों की योजना 24 घंटे के भीतर ही धरी रह गई।

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक संजय श्याम और विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।