LIVE UPDATE
Bilaspur

जमीन के नीचे का खेल उजागर: 24 मामलों में कार्रवाई, 9.27 लाख वसूले

खामोश खनन पर खुली फाइलें: 24 प्रकरण, 9 लाख से ज्यादा की वसूली

बिलासपुर…जिले में अवैध मिट्टी उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सख्त रुख अपनाते हुए 24 प्रकरणों में कार्रवाई की है। इन मामलों में कुल 9 लाख 27 हजार 663 रुपये की समझौता राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है, जो विभाग की सक्रिय निगरानी और नियंत्रण कार्रवाई को दर्शाती है।

खनिज विभाग के अनुसार अवैध उत्खनन के 8 मामलों में 6 लाख 50 हजार 783 रुपये और अवैध परिवहन के 16 मामलों में 2 लाख 76 हजार 880 रुपये की वसूली की गई। जिले में लगातार जांच और निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

जिले में मिट्टी ईंट के लिए कुल 29 उत्खनिपट्टा स्वीकृत हैं, जिनमें से 4 वर्तमान में लैप्स हो चुके हैं। शेष स्वीकृत इकाइयों में पर्यावरणीय स्वीकृति और नियमों के अनुसार संचालन की निगरानी की जा रही है। विभाग का कहना है कि स्वीकृत पट्टों के अलावा अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उप संचालक किशोर गोलघाटे ने बताया कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत पारंपरिक कुम्हार समुदाय को ईंट और अन्य उत्पाद बनाने के लिए विशेष छूट दी गई है। इसके अलावा जिले में ईंट निर्माण से संबंधित कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन सतत मॉनिटरिंग जारी है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और राजस्व हानि रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी न हो सके।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button