बिलासपुर… गांव में मकान बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि मामला पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले तक पहुंच गया। घटना के बाद करीब एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्र के साथ मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे और मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 दीवार से शुरू विवाद, जानलेवा हमले तक पहुंची

ये खबर भी पढ़ें…
शहीदों के त्याग और बलिदान को याद रखना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व—आकाश अग्रवाल
शहीदों के त्याग और बलिदान को याद रखना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व—आकाश अग्रवाल
बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)...स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड राजपुर में राष्ट्रभक्ति और प्रतिभा सम्मान का संगम देखने को मिला।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला ग्राम डोडकी का है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच रमेश कुमार कोसले के घर के पास मकान निर्माण को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव ने एक राय होकर रमेश कुमार और उनके पिता अंजोर दास के साथ गाली-गलौज की और डंडे से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि हमला जान से खत्म करने की नीयत से किया गया।

रमेश कुमार की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की छांव में शौर्य, सम्मान और संकल्प का संगम: 13 प्लाटूनों की कदमताल से गूंजा पुलिस परेड ग्राउंड.केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण
तिरंगे की छांव में शौर्य, सम्मान और संकल्प का संगम: 13 प्लाटूनों की कदमताल से गूंजा पुलिस परेड ग्राउंड.केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण
बिलासपुर..तिरंगा आसमान में लहराया तो पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के जज्बे से भर उठा। कहीं वर्दी में जवानों की अनुशासित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक माह तक तलाश, पहुंचाया आरोपियों तक

घटना के बाद मामले के दो आरोपी रामजीवन यादव और रामू यादव फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए टीम लगाई और संभावित ठिकानों के साथ-साथ स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
कोरबा...आजादी के 80वें पर्व पर कोरबा जिला मुख्यालय देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

14 अगस्त को मुखबिर से दोनों आरोपियों के मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

हमले के हथियार और वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे तथा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीजी 6484 जब्त की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

फरार आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एक माह पुराने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को बिल्हा पुलिस की लगातार पतासाजी का परिणाम माना जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े, संतोष मरकाम और राजेश यादव की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।