tet paper leak/महाराष्ट्र की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पर ‘पेपर कांड’ का साया मंडरा गया है. ठाणे से सामने आई एक गोपनीय सूचना ने पूरे सिस्टम में हड़कंप मचा दिया. दावा है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसके पास से TET परीक्षा के प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते सवाल बरामद होने की जानकारी मिली. इसके बाद परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस और महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद हरकत में आ गई. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई कि संदिग्ध के पास मौजूद प्रश्न, वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं. मामला सामने आते ही परीक्षा परिषद ने बड़ा फैसला लेते हुए 28 जून 2026 को पूरे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली TET-1 परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 28 अगस्त 2026,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

tet paper leak/परिषद का कहना है कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. यही वजह है कि जांच पूरी होने तक परीक्षा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक संदिग्ध मामला है या फिर इसके पीछे कोई संगठित पेपर लीक नेटवर्क सक्रिय है? क्या परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बाहर पहुंच गया था? इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल है? पुलिस इन तमाम पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
रायपुर (मनीष जायसवाल ) । राजनीति में जो दिखाई देता है, कहानी अक्सर उससे कुछ आगे की होती है। सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, परीक्षा रद्द होने से लाखों अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है. महीनों की तैयारी के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवार अब नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल परिषद की वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें.

फिलहाल, पूरे महाराष्ट्र की नजर इस हाई-प्रोफाइल जांच पर टिकी है. सवाल सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता का है.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 जून को होना था पेपर/tet paper leak

बता दें कि यह परीक्षा कल यानी रविवार (28 जून) को आयोजित होने वाली थी, लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया. इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.शिक्षा विभाग ये वेरीफाई कर रहा है कि कुछ लोगों के पास जो पेपर बरामद हुआ है क्या वो कल से शुरू होने वाले टीचर एलेजिबिलिटी टेस्ट (TET) का असली पेपर है या कोई मॉक टेस्ट का पेपर है. अगर दोनों पेपर मेल खाएंगे तो ऐसे में पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश के साथ शिक्षा विभाग कल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने पर भी विचार कर सकती है. इस विषय में अब तक पुलिस और शिक्षा विभाग किसी की भी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.