New Toll Tax Rules/केंद्र सरकार की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर (SOP) के अनुसार, अब देश में नए बनने वाले हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले टोल टैक्स नहीं चुकाना होगा। हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले टोल प्लाजा ही नहीं लगाया जाएगा। इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश हैं।

New Toll Tax Rules/SOP के अनुसार, सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन हाई लेवल कमेटी सुनिश्चित कराएगी। अगर कंपनी या ठेकेदार 60 किलोमीटर से कम दूरी पर या किसी शहर की सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा बनाना चाहता है तो सड़क निर्माण शुरू होने से पहले टोल कमेटी से अनुमति लेनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण का रहेगा साया? जानें सूतक काल और रक्षासूत्र बांधने का सही धार्मिक नियम
Rakshabandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण का रहेगा साया? जानें सूतक काल और रक्षासूत्र बांधने का सही धार्मिक नियम
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त, शुक्रवार को अत्यंत उत्साह और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SOP के अनुसार, देशभर में 130 जगहों पर यात्रियों को 60 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 2 बार टोल टैक्स देना पड़ता है। 22 टोल प्लाजा तो ऐसे हैं, जो 30 किलोमीटर से भी कम दूरी पर बने हैं। लोगों को टोल टैक्स से राहत दिलाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 24 जून को SOP जारी की।

SOP का पालन सुनिश्चित कराने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के सदस्य (कमर्शियल ऑपरेशन) की अध्यक्षता में टोल कमेटी गठित की है। इस कमेटी के सदस्य मंत्रालय के अपर सचिव, संयुक्त सचिव (टोल), NHIDCL के मैनेजिंग डायरेक्टर समेत कई शीर्ष अधिकारी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 28 अगस्त 2026,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SOP के अनुसार, टोल प्लाजा के लिए नियम बनाने से पहले कंपनियों को एडवांस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। हाईवे का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा होने तक टोल टैक्स की अधिसूचना हर हाल में जारी करनी होगी। इससे हाईवे प्रोजेक्ट में पारदर्शिता आएगी।New Toll Tax Rules

बता दें कि वर्तमान में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के छिजारसी टोल प्लाजा और एक्सप्रेसवे के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स के बीच की दूरी काफी कम है। वहीं पंजाब-हरियाणा को जोड़ने वाले अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर बेहद कम दूरी पर टोल प्लाजा बने हुए हैं।New Toll Tax Rules

ये खबर भी पढ़ें…
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali।भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली नगर निगम राज्य के टोल प्लाजा पर नियम उल्लंघन को लेकर ई-नोटिस जारी करेगा। MCD अधिनियम में संशोधन प्रस्ताव को नगर निगम सदन से मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे दिल्ली सरकार के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर अधिसूचना जारी करके ई-नोटिस की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।