बिलासपुर।समग्र सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिअत्याचार निवारण अधिनियम के विरोध में  आहूत की गई ।इसमें आरक्षण आर्थिक आधार पर करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई।

इसके साथ ही यूजीसी एक्ट तथा कर्नाटक प्रदेश में जारी होने वाले बिल  रोहित वेमुला बिल के विरोध में  27 अगस्त गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।समग्र सवर्ण समाज के सामाजिक पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होने की अपील की गयी हैं।