IPS Transfer 2026-तमिलनाडु के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। 15 आईपीएस अधिकारियों को नया पदभार (IPS Transfer) सौंपा गया है। डीसीपी, एसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई अधिकारियों को प्रमोट भी किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने बुधवार को जारी कर दिया है।

IPS Transfer 2026-आईपीएस अधिकारी डी. कन्नन डीसीपी, वेलफेयर एंड ईस्टेट, ग्रेटर चेन्नई पुलिस को स्थानांतरित करके डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, हैडक्वाटर एंड एडमिनिस्ट्रेशन तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट पद पर नियुक्त किया गया है। एल. वेमुरूगन, डीसीपी, सेंट्रल क्राईम ब्रांच, तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट को स्थानांतरित करके एसपी, असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, मॉर्डनाइजेशन, डीजीपी/एचओपीएफ कार्यालय के चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
बिलासपुर..स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पांच दिनों तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। हर घर तिरंगा एवं वंदे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जी. स्टालिन को डीसीपी सेंट्रल क्राईम ब्रांच तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इन आईपीएस अफसरों को प्रमोट किया गया/IPS Transfer 2026

IPS Transfer 2026-कुणाल उत्तम श्रोते को एसपी रैंक पर प्रमोट करके डीसीपी कोयंबटूर ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश जोशी को भी एसपी रैंक पर प्रमोट किया गया है और उन्हें साउथ, तिरूपुर सिटी के डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है। अंशुल नागर को एसपी के रैंक पर प्रमोट किया गया है और उन्हें डीसीपी, वेस्ट, तिरुनेलवेली सिटी पद पर नियुक्त किया गया है। अर्पिता राजपूत को भी प्रमोट किया गया है और उन्हें एसपी नॉर्थ जोन क्राइम ब्रांच सीआईडी चेन्नई पर की जिम्मेदारी सौंप गई है। बनवथ अरविंद को भी एसपी रैंक पर प्रमोट किया गया है और उन्हें डीसीपी नॉर्थ त्रिची सिटी पद पर नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- नई दिल्ली। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से वेतन एवं पेंशन में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी /IPS Transfer 2026

  • ए. सी कार्तिकेयन को डीसीपी, अड्यार, ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आर उथयकुमार को तिरुवन्नामलाई जिले का नया एसपी बनाया गया है।
  • डी रमेश बाबू को एंटी टेररिज्म स्क्वाड चेन्नई के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • वीवी गीतांजलि को डीसीपी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, ग्रेटर चेन्नई पुलिस बनाया गया है।
  • पी. सुंदरवदिवेल को डीसीपी, सिक्योरिटी, ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • रमेश कृष्ण को डीसीपी, तिरूपुर सिटी, नॉर्थ पद पर नियुक्त किया गया है।
  • के महेश्वरी को डीसीपी रेडहिल्स, अवादी पुलिस कमिश्नरेट पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
रायपुर (मनीष जायसवाल ) । राजनीति में जो दिखाई देता है, कहानी अक्सर उससे कुछ आगे की होती है। सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.