बिलासपुर…. खेल के मैदान में जीत के लिए बहाए गए पसीने का अब सम्मान होगा। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में 29 अगस्त इस बार खास होने जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर पिछले तीन वर्षों की खेल प्रतिभाओं को एक साथ सम्मानित किया जाएगा। राज्य शासन ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। तीनों वर्षों को मिलाकर 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए पांच दलों के 43 खिलाड़ी और प्रशिक्षक चयनित हुए हैं।

राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को होने वाले राज्य अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
गहने बेचने आया, व्यापारी ने दिखाई समझदारी; खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस और खुल गया राज
गहने बेचने आया, व्यापारी ने दिखाई समझदारी; खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस और खुल गया राज
बिलासपुर...अपराध रोकने में कई बार पुलिस की कार्रवाई से पहले एक सजग नागरिक की सतर्कता अहम कड़ी बन जाती है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्मान की सूची में खेलों की पूरी तस्वीर

समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और शहीद विनोद चौबे सम्मान प्रदान किए जाएंगे। खास बात यह है कि पुरस्कारों की सूची में केवल पारंपरिक खेल ही नहीं, बल्कि ओलंपिक, नॉन-ओलंपिक और पैरा स्पोर्ट्स की प्रतिभाओं को भी जगह मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
बिलासपुर।समग्र सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिअत्याचार निवारण अधिनियम के विरोध में  आहूत की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्ष 2023-24 में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग, नेटबॉल, सॉफ्टबॉल और पैरा स्विमिंग से चयन हुआ। पैरा स्पोर्ट्स में बिलासपुर के परमांनंद का नाम शामिल है। शहीद पंकज विक्रम सम्मान में पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग की सीता साहू, रायकल शूटिंग के राकेश मसीह और तैराकी के अजिंक्य सिंह जैसे बिलासपुर के खिलाड़ी भी सूची में हैं।

इसी वर्ष मुख्यमंत्री ट्रॉफी में बिलासपुर की पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग की सीनियर पुरुष टीम भी सम्मान की दौड़ में रही। टीम में वीरेंद्र नवरंग, हरिहर सिंह राजपूत, आशीष पटेल, महेंद्र साहू और मैनेजर सूरज साहू शामिल हैं। जूनियर महिला सॉफ्टबॉल टीम के सदस्यों को भी मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
तोरवा के दो फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम
तोरवा के दो फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम
बिलासपुर... थाना तोरवा में दर्ज अपराध के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों तक पहुंचने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2024-25 में बिलासपुर की मजबूत दस्तक

वर्ष 2024-25 की सूची में बिलासपुर का प्रदर्शन और उभरकर सामने आता है। शहीद कौशल यादव पुरस्कार में बैडमिंटन के मानस भट्टाचार्य का चयन हुआ है। शहीद पंकज विक्रम सम्मान में हॉकी के रोहित रजक, टेबल-टेनिस के के.एस. साई प्रशांत और सुजीत सोम, पैरा स्विमिंग के रामकृष्ण साहू, पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग की स्वाती साहू तथा रायकल शूटिंग के साकेत सामुअल को जगह मिली है।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी में बिलासपुर की सीनियर महिला तीरंदाजी टीम भी चयनित हुई है। टीम में सुलोचना राज, चांदनी साहू, हर्षिता साहू, रश्मिला नेताम और कोच इतवारी सिंह राज शामिल हैं।

आर्चरी के मैदान से बिलासपुर की धमक

वर्ष 2025-26 की सूची में बिलासपुर ने आर्चरी में खास पहचान बनाई है। शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार में विकास कुमार 47 अंकों के साथ चयनित हुए हैं। वहीं शहीद कौशल यादव पुरस्कार में बिलासपुर के विक्रम राज को 15 अंक मिले हैं। सूची में आर्चरी के साथ फुटबॉल, फेंसिंग, बैडमिंटन और पैरा एथलेटिक्स को भी स्थान मिला है।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार में शूटिंग के दिव्यांशु देवांगन सहित अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पैरा स्पोर्ट्स में भी प्रतिभाओं को सम्मान के लिए चुना गया है। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार में वेटलिफ्टिंग के प्रशिक्षक अजय दीप सारंग का चयन हुआ है।

पैरा से जूडो तक, हर हुनर को सलाम

2025-26 के शहीद पंकज विक्रम सम्मान की सूची खेलों की विविधता को सामने रखती है। इसमें बुशू, खो-खो, वॉलीबॉल, टेबल-टेनिस, जूडो, पैरा स्विमिंग, बॉक्सिंग, पैरा जूडो, जिम्नास्टिक और हॉकी जैसे खेलों के खिलाड़ियों को पात्र माना गया है। शहीद विनोद चौबे सम्मान में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग और टेबल-टेनिस की प्रतिभाओं को स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2025-26 में सीनियर महिला तीरंदाजी और जूनियर बालिका सॉफ्ट टेनिस दल शामिल हैं। सूची में खिलाड़ियों के साथ कोच और मैनेजर के नाम भी दर्ज हैं।

मैदान से मंच तक.. मेहनत का सफर

इन तीन वर्षों की सूचियां बताती हैं कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा अब सिर्फ एक-दो खेलों तक सीमित नहीं है। व्यक्तिगत स्पर्धाओं से लेकर टीम खेलों और पैरा स्पोर्ट्स तक खिलाड़ियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस बार खास बात यह भी है कि खिलाड़ी के साथ उसके प्रदर्शन को निखारने वाले प्रशिक्षक और टीम प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी सम्मान की कतार में रखा गया है।

29 अगस्त को रायपुर में जब पदक जीतने वाले खिलाड़ी और उन्हें तैयार करने वाले प्रशिक्षक एक ही मंच पर सम्मान पाएंगे, तब यह समारोह सिर्फ पुरस्कार वितरण नहीं रहेगा। यह तीन वर्षों की मेहनत, संघर्ष और खेल उपलब्धियों का सार्वजनिक उत्सव बनेगा। और इस उत्सव में बिलासपुर के खिलाड़ियों की मौजूदगी जिले के खेल मानचित्र को भी नई चमक देगी।