बिलासपुर… थाना तोरवा में दर्ज अपराध के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों तक पहुंचने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अब आम लोगों से भी मदद मांगी है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अर्जुन यादव और गोविंदा पासी के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के मुताबिक अर्जुन यादव, पिता बहोरिक यादव, निवासी पंचायत भवन के पास महमंद, थाना तोरवा तथा गोविंदा पासी, पिता जय सिंह पासी, निवासी काली मंदिर के पास लालखदान, तोरवा अपराध दर्ज होने के बाद से फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना छोटी हो या बड़ी, पुलिस तक पहुंचाएं

पुलिस ने अपील की है कि दोनों आरोपियों के बारे में किसी व्यक्ति को कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है तो वह तत्काल पुलिस से साझा करे। सूचना देने वाले की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी। पुरस्कार देने के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन नंबरों पर दें सूचना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर — 07752-223330
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर — 9479193002
पुलिस नियंत्रण कक्ष — 07752-228504, 9479193099
थाना प्रभारी, तोरवा — 9479193021

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की सूचना मिलने पर उनकी तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।