Bilaspur
सर्वे में बिलासपुर जिला को अव्वल स्थान…डेढ़ लाख से अधिक नाम दर्ज…एक-एक घर पहुंच पात्र व्यक्ति को तलाश रही टीम
प्रदेश के 33 जिलों में बिलासपुर को मिला पहला स्थान

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—प्रधानमंत्री आवास सर्वे अभियान में बिलासपुर जिला ने प्रदेश में परचम लहराया है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक डेढ़ लाख से अधिक परिवारों का सर्वे कर बिलासपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला पंचायत सीईओ ने जानकारी दिया कि शासन के निर्देशानुसार मोर द्वार,साय सरकार अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। घर घर पहुंचकर सर्वे टीम पात्र लोगों का नाम जोड़ रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चलाए जा रहे *मोर द्वार साय सरकार* अभियान में बिलासपुर जिला को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। अब तक 1,52,624 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। आंकड़ों के हिसाब से बिलासपुर जिला प्रदेश के सभी 33 जिलों में पहले स्थान पर है। सर्वे अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष सर्वेक्षण पखवाडा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सर्वे टीम घर-घर पहुंचकर आवास मिलने से चूक गए पात्र परिवारो का नाम शामिल किया जा रहा है। सर्वेक्षक घर-घर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद हितग्राहियों का नाम सूची में जोड़ रहे हैं। बिलासपुर जिले में नाम जोड़ने का अभियान 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्रता रखने वाले जरूरतमंद योजना के लाभ से वंचित न हो। इसलिए प्रचार प्रसार के माध्यम से सर्वे टीम घर घर पहुंच रही है। जिले में अब तक 52624 परिवारों का सर्वे हो चुका है।