LIVE UPDATE
Big news

अधिकारियों को बनाये जवाबदेह…समीक्षा बैठक में बोले आईजी…खत्म करें लंबित मामले..जोनल एसपी ने दिया डाटा बेस ट्रिक

समीक्षा बैठक में भारत सरकार के निर्देशों पर चर्चा

बिलासपुर—पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बिलासपुर रेंज जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक किया। जिले में लंबित अपराध, मर्ग जॉच, कानून-व्यवस्था, सड़क दुर्घटना समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों की समीक्षा कर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस कल्याण एवं अनुशासन से जुड़े विषयों पर विशेष निर्देश जारी किया। इसके अलावा  प्रभावी गश्त-पेट्रोलिंग, आदतन पूर्व सिद्धदोष, निगरानी, गुण्डा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगाह बनाने और कार्रवाई की बात कही। आईजी ने भारत और छत्तीसगढ़ सरकार के अलावा पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण पोर्टल का प्रभावी उपयोग किये जाने पर भी जोर दिया है। 
 आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बिलासपुर रेंज जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, अधीक्षकों के साथ बैठक कर अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़े तमाम प्रकरणों की समीक्षा की है। जिले में लंबित अपराध, महिलाओं और बच्चों से संबधित अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, मर्ग, शिकायत, विभागीय जांच, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,कानून-व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं समेत कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अधिकारियों से संवाद किया।
आईजी ने कहा कि थानों में तैयार चालान को लेकर अनावश्यक देरी से बचें। पुलिस अधीक्षकों को लंबित चालान की समीक्षा कर विधिसम्मत कार्यवाही करने को कहा। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई का फरमान सुनाया। मादक पदार्थां, सूखे नशे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की बात कही। आयुध अधिनियम के तहत अस्त्र-शस्त्रों की नियमित चेकिंग करने काो कहा।
आईजी ने जोर देते हुए कहा कि पुलिस बल में अनुशासनहीनता को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लंबित सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के सथ समय पर निराकरण करें। प्रभावी गश्त-पेट्रोलिंग, आदतन पूर्व सिद्धदोष, निगरानी और गुण्डा-बदमाशों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुए कार्रवाई भी करें।  पुलिस महानिरीक्षक ने जोर देते हुए कहा कि जिलों में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों अधिक से अधिक जवाबदेह बनाया जाए।
बैठक में जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा दीपमाला कश्यप ने इस दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों और आदेशों का जिक्र किया। उन्होने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों, आर्थिक अपराधों और अन्य  सभी प्रकार की घटनाओं की जानकारी के लिये नेटग्रिड प्रोजेक्ट उपयोग किया जाए। जोनल एसपी दीपमाला ने पावर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों को डेटाबेस के प्रभावी उपयोगिता के बारे में बताया।
समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुररजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंजनेय वार्ष्नेय, पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा ,जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिलासपुर दीपमाला कश्यप और रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह उपस्थित रहीं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close