teacher arrested/ओडिशा के गंजाम जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. अपनी ही 22 वर्षीय बेटी के साथ वर्षों तक कथित यौन शोषण करने के आरोप में 57 वर्षीय हाई स्कूल शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेटी की शादी से पहले ही नहीं, बल्कि विवाह के बाद भी उसका कथित यौन शोषण जारी रखा.

teacher arrested/साथ ही निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया, जिससे परेशान होकर विवाहिता ने अपने ससुराल में आत्मदाह का प्रयास किया.

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार को महिला ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह करीब 75 प्रतिशत तक झुलस गई. गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

कैसे खुला हैवान पिता का राज?

मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता का बयान एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दर्ज किया जा रहा था. बयान के दौरान उसने अपने पिता सहित दो अन्य लोगों के नाम लिए. शुरुआती सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ने 10 लाख लिए थे उधार

बेरहामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक जेना ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के ससुर से 10 लाख रुपये उधार लिए थे. जब ससुर ने अपनी बहू से पैसे वापस दिलाने के लिए कहा, तो आरोपी ने कथित रूप से बेटी को निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण महिला ने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी और पीड़िता के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. निमाखंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.teacher arrested

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.