दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.

Galaxy S26 FE सीरीज के इस नए फैन एडिशन (FE) मॉडल में कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे प्रीमियम कैमरा फीचर्स, अत्याधुनिक गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया है.

यह फोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर आया है जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं.

भारत में Samsung Galaxy S26 FE के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये तय की गई है. कंपनी ने इस फोन को पिस्ताचियो (Pistachio), ब्लूबेरी (Blueberry) और ग्रेफाइट (Graphite) जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया है।

जिससे डिजाइन के मोर्चे पर भी यह काफी स्टाइलिश नजर आता है. इसके लॉन्च को खास बनाने के लिए कंपनी कई तरह के आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है. पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है।

जबकि चुनिंदा एनबीएफसी पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई और 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी उपलब्ध है. इसके अलावा प्रमुख बैंकों के कार्ड से खरीदी करने पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक और 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया जा रहा है.

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का FHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इससे फोन में स्क्रॉलिंग और एनिमेशन बेहद स्मूद अनुभव देते हैं.

इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है, जिसके कारण तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है. वहीं, वीडियो कॉल और शानदार सेल्फी के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 17 पर आधारित लेटेस्ट वन यूआई 9 (One UI 9) पर काम करता है. इसमें सैमसंग के नए कॉन्टेक्स्ट-अवेयर गैलेक्सी एआई फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स के दैनिक कार्यों को और अधिक आसान बनाते हैं. फोन में नया ‘Now Brief’ फीचर भी जोड़ा गया है।

जो कस्टमाइज किए जा सकने वाले ब्रीफिंग कार्ड, मौसम की अपडेट और वेलनेस इनसाइट्स जैसी पर्सनलाइज्ड जानकारियां उपलब्ध कराता है. इसमें दिए गए ‘नज’ (Nudge) फीचर की मदद से चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स और नोटिफिकेशन के आधार पर प्रासंगिक सुझाव भी मिलते हैं.

हुड के नीचे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया एडवांस्ड Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, LTE, वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,900mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि 45W के एडाप्टर की मदद से यह फोन मात्र 30 मिनट में करीब 69 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है. इसके अलावा, डिवाइस में 15W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर (Wireless PowerShare) का सपोर्ट भी मिलताहै.