Rajasthan:राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सोमवार को एक फर्जी एडीएम (अतिरिक्त जिला कलेक्टर) की पोल खुलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी पवन कुमार पांडे ने खुद को दिल्ली में पदस्थ एडीएम बताकर VIP प्रोटोकॉल के तहत विशेष दर्शन करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसका यह नाटक ज्यादा देर तक नहीं चला।

पवन कुमार पांडे सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने पहुंचा। उसने अपनी पहचान दिल्ली में तैनात एक बड़े अधिकारी के रूप में करवाई और बालाजी थाना पुलिस से फोन कर विशेष वीआईपी दर्शन की व्यवस्था कराने को कहा

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब यह सूचना पुलिस तक पहुंची, तो संदेह होने पर थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने जांच शुरू की।

जैसे ही पुलिस अधिकारी आरोपी के पास पहुंचे, उन्होंने उससे सरकारी पहचान पत्र (आईडी) और पदस्थ क्षेत्र की जानकारी मांगी। इस पर आरोपी घबरा गया और बात को घुमाने लगा। जब पुलिस ने ज्यादा सवाल किए, तो वह रौब दिखाने और धमकाने लगा। लेकिन उसकी बढ़ती घबराहट से पुलिस को यकीन हो गया कि मामला संदिग्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार
फर्जी एडीएम की सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.