बिलासपुर… गांजा बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई, जिस पर उसे गांजा उपलब्ध कराने का आरोप है। करीब एक महीने पहले हुई कार्रवाई में एक किलो गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने अब संतोष उर्फ भुरवा मरकाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि वह आरोपी को गांजा उपलब्ध कराता था।

मामला 19 अगस्त का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सूदनपारा में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। कार्रवाई के दौरान हीरो नेताम को पकड़ा गया था। उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
बिलासपुर ...सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पुलिस ने गांजे की खरीद-बिक्री की पूरी कड़ी को खंगाला। पुलिस के मुताबिक हीरो नेताम के मेमोरेंडम कथन में संतोष उर्फ भुरवा मरकाम से गांजा लाकर बेचने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने संतोष की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने संतोष उर्फ भुरवा मरकाम, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, के खिलाफ अपराध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
बिलासपुर.... जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव और आरक्षक नंद कुमार यादव की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
बिलासपुर...भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.