बिलासपुर…रात में घरों के बाहर खड़े वाहनों पर नजर और मौका मिलते ही चोरी। बिल्हा में बाइक चोरी के एक मामले की जांच इसी कड़ी तक पहुंची, जहां पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने डोडकी में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की बाइक बरामद करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

डोडकी निवासी परमेश्वर जांगड़े ने 21 सितंबर की रात घर के सामने खड़ी अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक सीजी 10 वाई 3440 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में बाइक की तलाश शुरू की। इसी दौरान उडगन फाटक के पास चोरी गई बाइक पर सवार दो युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी। उन्हें रोककर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
बिलासपुर ...सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अमन जोशी और निखिल माण्डले ने परमेश्वर जांगड़े के घर के सामने से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों में डोडकी निवासी अमन जोशी और निखिल माण्डले शामिल हैं। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
बिलासपुर.... जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जीएल चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और संतोष मरकाम की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
बिलासपुर...भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.