बिलासपुर …सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक सवार से मोबाइल झपटकर भागे दो युवकों तक भी पुलिस पहुंच गई। रतनपुर और कोटा में हुई इन अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने एक धारदार चाकू और झपटमारी किया गया मोबाइल बरामद किया है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

रतनपुर के मेलाभाठा में मंगलवार को चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गिधौरी निवासी निलेश कश्यप को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से धारदार चाकू मिला। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायालय भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
गांजे के खेल का ‘हीरो’ पकड़ाया तो खुली पूरी कहानी..सप्लायर भी गिरफ्तार..खुला फरार का राज…
गांजे के खेल का ‘हीरो’ पकड़ाया तो खुली पूरी कहानी..सप्लायर भी गिरफ्तार..खुला फरार का राज…
बिलासपुर... गांजा बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई, जिस पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर कोटा में 21 सितंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार से मोबाइल झपटने का मामला सामने आया था। राकेश विश्वकर्मा के मुताबिक वह मंझगांव से बाइक से कोटा आ रहा था। लालपुर मोड़ के पास दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार मामले में बोइरखोली निवासी श्याम लाल ध्रुव और पोंडी निवासी रुपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से झपटा गया वीवो मोबाइल बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(2), 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
बिलासपुर.... जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई

कोटा पुलिस ने इसी दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई हुई, जबकि नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 13 लोगों पर धारा के तहत कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
बिलासपुर...भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रतनपुर की कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में हुई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक पवन ठाकुर और अखिलेश पारकर शामिल रहे। कोटा की कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान उप निरीक्षक भूपेश देहरी, आरक्षक सोम कुमार उइके और महिला आरक्षक दीपिका लोनिया की भूमिका रही।