IPL  2025 का रोमांच हर सीजन की तरह चरम पर है, लेकिन इस बार एक ऐसा किस्सा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। एक खिलाड़ी, जिसे आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदने को तैयार नहीं था, वही खिलाड़ी अब अपनी गेंदबाजी से सबकी नजरों में छा गया है। shardul thakur , जिन्हें किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुकाबले में पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर सनसनी मचा दी।

IPL  2025/आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में shardul thakur का नाम शॉर्टलिस्ट तो हुआ था, लेकिन कोई भी टीम उन्हें खरीदने के लिए आगे नहीं आई। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी, लेकिन किसी ने उन पर बोली नहीं लगाई। ऐसा लग रहा था कि इस बार का सीजन वह मिस कर देंगे, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में किस्मत कभी भी पलट सकती है। 

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान चोटिल हो गए, जिसके बाद टीम को एक मजबूत रिप्लेसमेंट की जरूरत थी और शार्दुल ठाकुर को उनके बेस प्राइस पर एलएसजी ने अपने साथ जोड़ लिया।

जब एलएसजी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर कदम रखा, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि शार्दुल ठाकुर इस मैच के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरेंगे। बल्लेबाजी में वह भले ही बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन जब गेंदबाजी का मौका मिला, तो उन्होंने अपना असली रंग दिखाया।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली के 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को शार्दुल ने पहले ही ओवर में दो बड़े झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरी गेंद पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क को आउट कर पवेलियन भेज दिया और फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक पोरल को भी चलता कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने यह साबित कर दिया कि आईपीएल ऑक्शन में उन्हें नजरअंदाज करना बाकी टीमों की सबसे बड़ी गलती थी।

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी भी जबरदस्त रही। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने धमाकेदार पारियां खेलकर टीम को 209 रन तक पहुंचाया। मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 72 रन ठोक दिए, जबकि निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 रनों की धुआंधार पारी खेली। अंत में डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
रायपुर। यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.