बिलासपुर…भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, राजेंद्र नगर स्थित उनके निवास पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे और अमर अग्रवाल के साथ सादगी से जन्मदिन का केक काटकर खुशियां मनाईं। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

आधी रात के इस आयोजन में अमर अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को निराश नहीं किया। उन्होंने सभी के बीच केक काटा और कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह को स्वीकार किया। युवा नेता मनीष अग्रवाल की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर जश्न मनाया। केक कटने के बाद आतिशबाजी से राजेंद्र नगर का माहौल कुछ देर के लिए उत्सव में बदल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गांजे के खेल का ‘हीरो’ पकड़ाया तो खुली पूरी कहानी..सप्लायर भी गिरफ्तार..खुला फरार का राज…
गांजे के खेल का ‘हीरो’ पकड़ाया तो खुली पूरी कहानी..सप्लायर भी गिरफ्तार..खुला फरार का राज…
बिलासपुर... गांजा बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई, जिस पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जन्मदिन की खुशियां यहीं नहीं थमीं। 22 सितंबर की सुबह भाजपा वार्ड क्षेत्र के कार्यकर्ता नगर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचे। विद्या विनोबा नगर क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और नर्सरी के बच्चों के बीच केक, चॉकलेट और मिठाई वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए अमर अग्रवाल के लिए सफलता, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाने का यह सिलसिला देखने को मिला। स्कूलों में बच्चों के बीच केक और चॉकलेट बांटे जाने से जन्मदिन का उत्सव केवल कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों की मुस्कान के साथ जुड़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
बिलासपुर ...सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, धीरेंद्र केसरवानी, गणेश रजक, जुगल अग्रवाल, मनजीत गोस्वामी, अभिजीत मित्रा, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, निक्कू वर्मा, सचिन कायरवार, प्रहलाद गोस्वामी, रामनाथ कुशवाहा, मनोज अग्रवाल और अरविंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भी इस दौरान शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
बिलासपुर.... जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.