CG Holiday 2026/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए छुट्टियों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। तीनों अवसरों पर 5-5 दिन की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा राजनांदगांव और सक्ती जिले में स्थानीय अवकाश को लेकर भी अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इसके बाद दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक घोषित किया गया है। वहीं शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस तरह स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर में इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।

राजनांदगांव में तीन स्थानीय अवकाश/CG Holiday 2026

राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर डोंगरगढ़ तहसील को छोड़कर राजनांदगांव जिले के शेष क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा (महाअष्टमी) और 11 नवंबर 2026 को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश बैंकों और कोषालयों पर लागू नहीं होंगे।CG Holiday 2026

सक्ती में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली

सक्ती जिले में भी स्थानीय अवकाश को लेकर संशोधित आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर ने पूर्व में 18 सितंबर 2026 को नवाखाई पर्व के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया है।

संशोधित आदेश के अनुसार अब 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सक्ती जिले के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा। पहले 18 सितंबर को नवाखाई के लिए घोषित अवकाश को संशोधित कर 25 सितंबर कर दिया गया है।

सक्ती जिले का यह स्थानीय अवकाश भी बैंक, कोषालय और उपकोषालयों पर लागू नहीं होगा।CG Holiday 2026

इस तरह सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय स्कूल अवकाश के साथ-साथ जिलों के स्तर पर घोषित स्थानीय छुट्टियों के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में अवकाश की संख्या अलग हो सकती है।