बिलासपुर…. जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भी मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा रहा। राजेंद्र नगर स्थित निवास पर सुबह गणेश पूजा से दिन की शुरुआत हुई, फिर फूल-मालाओं, केक और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। लेकिन इसी जश्न के बीच एक टोली ऐसी भी थी, जिसने जन्मदिन की खुशी को शहर के बुजुर्गों और श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच ले जाने का रास्ता चुना।

इस पहल के केंद्र में भाजयुमो नेता रौशन सिंह रहे। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां बुजुर्गों के बीच फल और मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद यही टोली नूतन चौक सरकंडा स्थित श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय पहुंची, जहां बालिकाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
गांजे के खेल का ‘हीरो’ पकड़ाया तो खुली पूरी कहानी..सप्लायर भी गिरफ्तार..खुला फरार का राज…
गांजे के खेल का ‘हीरो’ पकड़ाया तो खुली पूरी कहानी..सप्लायर भी गिरफ्तार..खुला फरार का राज…
बिलासपुर... गांजा बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई, जिस पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान जन्मदिन मनाने का अंदाज बदलता दिखाई दिया। शहर में समर्थक अपने नेता के जन्मदिन पर अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे थे। कहीं केक काटा गया, कहीं पटाखे फोड़े गए और फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। वहीं रौशन सिंह के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्सव को दो ऐसे स्थानों तक पहुंचाया, जहां जन्मदिन की खुशी साझा करने के लिए किसी बड़े मंच की जरूरत नहीं थी।

अमर अग्रवाल ने भी दिनभर अपने निवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से मुलाकात की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद किया और उनका आशीर्वाद लिया। सुबह परिवार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने माता-पिता और प्रदेश के लिए शुभकामनाओं की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
बिलासपुर ...सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर की राजनीति में लंबे समय तक मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके और वर्तमान में शहर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही। लेकिन इस बार जन्मदिन की तस्वीर में रौशन सिंह के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन भी एक अलग दृश्य जोड़ गया—जहां नेता के नाम पर जुटी युवा टोली कुछ घंटों के लिए उत्सव को अपने तक रखने के बजाय बुजुर्गों और बालिकाओं के बीच ले गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव, मोनू रजक, साहिल भाभा, रहेमान अली, अमन फ्रांसिस सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
बिलासपुर...भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.