Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत रूप से वेज एंड मीन्स आधारित किया जा रहा है। मई 2026 की देय जून 2026 की पेंशन राशि का भुगतान जुलाई माह में किया जा चुका है.

जबकि जून 2026 की देय जुलाई 2026 की पेंशन राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 तथा न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 की अनुपालना में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी श्रेणियों के पात्र पेंशन लाभार्थियों के लिए न्यूनतम पेंशन राशि बढ़ा दी है। जुलाई 2026 से सभी पात्र लाभार्थियों को न्यूनतम 1,350 रुपए प्रतिमाह पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।

सरकार की ओर से पेंशन राशि में आगामी वृद्धि का भी प्रस्ताव किया गया है।

इसके तहत 1 जनवरी 2027 से न्यूनतम पेंशन दर को बढ़ाकर 1,450 रुपए प्रतिमाह किए जाने का प्रस्ताव है। इससे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता मिलेगी और न्यूनतम आय गारंटी के उद्देश्य को मजबूती मिलेगी।Social Security Pension