बिलासपुर… सीपत के बहेरा पुल के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब करीब 7 लीटर शराब जब्त की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रेम सागर लास्कर, निवासी ग्राम नरगोडा, थाना सीपत है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे चेतना अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।