Gold price।नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ गया। वहीं, चांदी में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Gold price।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,292 रुपये बढ़कर 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,36,878 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,35,694 रुपये थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 1,12,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो पहले 1,11,104 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी का दाम 280 रुपये बढ़कर 2,21,109 रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले यह 2,20,829 रुपये प्रति किलो था।

आईबीजेए दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतें जारी करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है।