Vsk app।रायपुर। शिक्षा विभाग में 20-25 फीसदी शिक्षक व कर्मचारी अब भी ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार प्रदेशभर की स्कूलों में VSK App से अटेंडेंस को लेकर डीपीआई की नजरें भी लगी हुई है। ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों की जानकारी रायपुर मांगी गई है ।

मिली जानकारी मुताबिक डीपीआई ने प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर ऐसे शिक्षक व कर्मचारियों की सूची भेजने व लगातार निर्देश के बाद भी किन कारणों से ऑनलाइन अटेंडेंस अपडेट नहीं कर रहे हैं, जानकारी मांगी है।

डीपीआई के निर्देश के बाद अब प्रदेशभर के उन शिक्षकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है जो निर्देशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।

डीपीआई ने उन शिक्षकों व कर्मचारियों को टारगेट पर लिया है जो लगातार निर्देशों के बाद भी बीते एक महीने से वीएसके एप के जरिए अपनी हाजिरी अपडेट नहीं करा रहे हैं।

डीपीआई ने गूगल शीट लिंग के जरिए ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची डीईओ को भेजी है। इन शिक्षकों व कर्मचारियों से सीधे बात करने और कारण सहित जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। प्रदेशभर के डीईओ को पूरी जानकारी गूगल शीट लिंक के जरिए डीपीआई के हवाले करना होगा।

डीईओ पांडेय ने साफ कर दिया है, नवंबर महीने की सैलेरी वीएसके एप के अटेंडेंस के आधार पर बनाई जाएगी। जिन शिक्षकों व कर्मचारियों का ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं होगा, उनकी सैलेरी ब्रेक कर दी जाएगी।