बिलासपुर  । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर से लगातार बंद हो रही हवाई उड़ानों की समस्या पर बताया कि यह वस्तुतः अदूरदर्शी नौकरशाही की मनमानी का परिणाम है। समिति ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्य जनक है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सीजी वायु योजना के तहत सब्सिडी दिए जाने के बावजूद न केवल बिलासपुर बल्कि अंबिकापुर और जगदलपुर से भी हवाई उड़ाने प्रारंभ होकर बंद हो जा रही है।

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की सब्सिडी का उपयोग किस तरह किया जाए इसके लिए छत्तीसगढ़ विमानन विभाग और वित्त विभाग के अधिकारी लगातार एलाइंस एयर पर भरोसा कर रहे हैं। एलाइंस एयर एक सरकारी कंपनी है इसके साथ बिना किसी टेंडर के डायरेक्ट नेगोशिएशन के तहत उसे सब्सिडी दी जा रही है परंतु यह देखे बिना कि क्या एयरलाइंस बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर को पर्याप्त सुविधा दे पाने में सक्षम है भी या नहीं। समिति ने बताया कि एयरलाइन के पास वैसे तो 20 विमान है परंतु उनमें से अधिकांश खराब पड़े है। विमान की कमी के कारण कंपनी अच्छी सुविधा देने में सक्षम नहीं है। उड़ानों का कैंसल होना आम बात है।

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि वह लंबे समय से सीजी वायु स्कीम योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को ओपन टेंडर के माध्यम से दिए जाने की मांग कर रही है। परंतु ऐसा नहीं किया गया है।

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि एक और जहां छत्तीसगढ़ की नौकरशाही अदूरदर्शी है वहीं छत्तीसगढ़ का राजनीतिक नेतृत्व ऐसी नौकरशाही पर लगाम लगाने में असफल रहा है। मनमाने प्रयोग गलत टाइमिंग विमान की अनियमितता, यह सब कारण है। जिससे कि रायपुर के अलावा अन्य सभी शहरों की हवाई सुविधा सही तरीके से आगे नहीं बढ़ रही है।

 

समिति ने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले प्रयागराज सप्ताह में चार दिन उड़ान हुआ करती थी उसे घटकर दो दिन एक दिन और अब बंद किया गया है कोलकाता सीधी उड़ान को अनावश्यक डाइवर्ट करके फेल कर दिया गया जगदलपुर से बिलासपुर होकर दिल्ली चलने वाली उड़न की बजाय जगदलपुर से जबलपुर होकर दिल्ली उड़ान चलाई गई वही अंबिकापुर से रीवा होकर दिल्ली उड़ान चलाने के बजाय उसे भी बिलासपुर घूम कर चलाया गया। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सीजी वायु स्कीम के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को ओपन टेंडर के माध्यम से दिए जाने की मांग को दोहराया और कहां है कि जब तक ऐसा नहीं होगा अन्य कंपनियां भाग नहीं ले सकेंगे और हवाई सुविधा भगवान भरोसे चलती रहेगी।

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री ऋषि राज सिंह गौतम  , विभूतिभूषण गौतम, बद्री यादव ,शिरीष कश्यप ,देवेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष पीपलवा ,प्रतीक तिवारी ,मोहन जायसवाल, मजहर खान ,मनोज तिवारी, प्रकाश बहरानी ,संदीप बाजपेई, अखिल अली ,मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।